मोदीनगर : दिल्ली मेरठ मार्ग स्तिथ डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयाेजन हुआ। जिसमें छात्रों ने सुंदर माडल प्रस्तुत किये। कालेज के प्रधानाचार्य डा. सतीश चंद अग्रवाल ने माडल देखकर छात्रों की सराहना की। सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के छात्र कनिष्क वर्मा, अर्श सैफी, फैजान तुषार ने जल शुद्धिकरण का उत्कृष्ट माडल प्रस्तुत किया। आकाश व अश्विनी ने गणित में ट्रिग्नोमेट्री पार्क बनाया। छात्र शिवाजी ने चिमनी के धुएं से निकलने वाले कार्बन और जहरीली गैस को हवा से अलग करके और उसमें अक्सीजन गैस को भेजने का माडल प्रस्तुत किया आर्यन, हर्षित गोयल, मंदीप व अन्य बच्चों ने भी माडल प्रस्तुत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *