मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित किया जिसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी व प्रधानाचार्य डा. अरूण त्यागी ने किया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये। अखिलेश द्विवेदी ने कहा की स्कूल व बच्चों का रिश्ता अटूट होता है। स्कूल द्वारा बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाती है, इसी पर वह बुलंद इमारत खड़ा करते हैं। इस दौरान प्रियांश को मिस्टर छाया व अविका को मिस छाया चुना गया। डा. अरूण त्यागी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *