मुंड़ाली थाना क्षेत्र के हापुड़ किठौर रोड़ स्थित गांव सफियाबाद लौटी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई और उसके तीन अन्य दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेरठ के कस्बा किठौर निवासी रवि अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार रात लगभग 12 बजे एक जन्मदिन मनाकर कार में सवार होकर हापुड़ से अपने घर के लिए निकले थे। जब वे गांव सफियाबाद लौटी के पास पहुंचे तो इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि की मौत हो गई तथा तीन व जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया।वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *