दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने समीक्षा बैठक की और इसके बाद दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया। इसके तहत आज से अगले सप्ताह सोमवार सुबह तक इसे जारी रखा जाएगा।
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस समय राजधानी के अस्पतालों की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
- सोमवार रात 10 बजे से अगले सप्ताह सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा लॉकडाउन।
- निजी कार्यालयों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा।
- दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
- मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद।
- शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति। इसके लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।
- रेस्त्रां को भी बंद रखा जाएगा और होम डिलीवरी की सुविधा भी फिलहाल नहीं रहेगी।
- साप्ताहिक बाजारों को भी बंद रखा जाएगा।
- बिना किसी कारण के बाहर निकलने पर किया जाएगा चालान।
- राजधानी दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच लोगों को जागरूक किया जाएगा।