Modinagar : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य का संविधान दिवस के उपलक्ष में 26 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा जिसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है।
जनपद गाजियाबाद के भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जाटव ने बताया की अनुसूचित मोर्चा द्वारा श्रीमती बेबी रानी मौर्य जाटव का संविधान दिवस 26 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय अनुसूचित मोर्चा सारा रोड मोदीनगर में किया जायेंगा। कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।  इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जाटव समाज के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और जाटव समाज को अधिक से अधिक भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश, क्षेत्र व जिलास्तरीय दर्जनों भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता सहित अनेक हस्तियां शिरक्त करेंगी।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *