मोदीनगर :
कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी मोदीनगर में सनातन एकता संघ की तरफ से आंतकवादियों के खिलाफ शहर में जन आक्रोश रैली निकाली गई। आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत माता की जय का उद्घाेष किया। बड़ी संख्या में पाधिकारियो ने भी रैली में हिस्सा लिया। घटना की निंदा करते हुए आतंकवादियों के एनकाउंटर की मांग की गई। इसके बाद पुतले में आग लगा दी। पाधिकारियो ने कहा कि आतंकवादियों की इस करतूत का सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। एक भी आतंकवादी नहीं बचना चाहिए। इस तरह सरेआम लोगों की हत्या करने वाले किसी सूरत में बख्शे नहीं जाने चाहिए। सभी का एनकाउंटर होना चाहिए।