मोदीनगर
नगर की एक कॉलोनी में महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने पर हंगामा किया। एसएचओ ने उन्हें शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह,जिला प्रभारी दर्शन नेहरा और जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के साथ संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित होकर मंगलवार को थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। राजवीर सिंह ने बताया कि बीती 20 जुलाई नगर की एक कॉलोनी में महिला से छेड़छाड़ की गई। आरोप लगाया कि पुलिस साठगांठ के कारण आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
एसएचओ सुभाषचंद पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को आरेापी की गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांत कराया। इस अवसर पर प्रिंस त्यागी ,सचिन चौधरी और पुनीत त्यागी आदि सहित कई मौजूद रहे।