मोदीनगर एक कालोनी से लापता हुई महिला का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। परेशान स्वजन सोमवार को मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई। एसएचओ ने जल्द सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है। एक कालोनी से 41 वर्षीय महिला 21 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह गाजियाबाद की कंपनी में नौकरी करती हैं। 21 जनवरी को महिला डयूटी गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाशने के बाद भी सुराग नहीं लगा तो स्वजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें तलाशने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। स्वजन का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। सोमवार को स्वजन ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई। एसीपी का कहना है कि टीम महिला की तलाश में जुटी हैं। जल्द उसकी सकुशल बरामदगी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *