मोदीनगर :मोदीनगर में चल रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के छठें दिन सोमवार को भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 71 किग्रा पुरुष वर्ग यूथ, जूनियर, सीनियर की प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश कुमार, ओलिंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू, सतीश शिवलिंगम व रवि कुमार रहे। इनके द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को एन अजीत ने सीनियर वर्ग में स्नैच स्पर्धा में 145 किग्रा भार उठाया। इसके अलावा 71 किग्रा यूथ वर्ग में अभिनव गोगोई ने गोल्ड व रिचिन्न चोंगरुजुई ने सिल्वर, जूनियर 71 किग्रा में यश खंडागले ने गोल्ड व अभिनव गोगोई ने सिल्वर, सीनियर 71 किग्रा में टीम एडवांन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इंडियन भारोत्तोलन टीम के हेड कोच विजय शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *