मोदीनगर। सपा की ओर से चलाये जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा ने मोदीनगर विधानसभा के गांव अतरौली, बिसोखर, कादराबाद रोरी, बुदाना, बेगमाबाद, त्योडी,कीन्हापुर, डीलना, प्रथमगढ़, चुड़ियाला, मुरादाबाद, गढ़ी व गदाना आदि गावों में दौरा किया, और नुक्कड सभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने बूथ पर नई वोट बनवाये ओर मृतक मतदाताओं को हटवाने का काम करे।
गांव रोरी में आयोजित बैठक में उन्होने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में किये गये विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनवाया। आगामी 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया। साथ ही अखिलेश यादव की नीतियों और योजना से ग्रामवासियों को रूबरू कराया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन कश्यप व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश जाटव विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मंजीत नेहरा, आरिफ सैदपुर, विधानसभा सचिव हाजी अमजद त्योडी, प्रदीप जाटव, सुमित गुर्जर, प्रदीप पायलट आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
