मोदीनगर मोदीनगर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्य का बुधवार को सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिये। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन दिनों मोदीनगर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को नया रूप देने का काम किया जा रहा है। काफी समय से कार्य चल रहा है। अधिकांश पूर्ण हो चुका है। रेलवे अधिकारियोें से उन्हें लंबित कार्य को तेजी पर पूरा करने के लिए कहा। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, भाजपा नेता डा. पवन सिंहल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *