मोदीनगर। बागपत लोक सभा सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह ने विनोद वैशाली को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके कार्यालय पर पंहुचकर बधाई दी।
सारा रोड़ पर आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम के तहत बागपत लोक सभा सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद वैशाली के कार्यालय पर पंहुचे ओर उन्होंने विनोद वैशाली को अपनी और से बधाई दी। विनोद ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। विनोद वैशाली ने सांसद का जोरदार स्वागत करते हुय एक प्रतीक चिन्ह भी भेट किया। स्वागत कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, स्वदेश जैन, विजय वाल्मीकि, नितिन जिंदल, रोहित अग्रवाल, मयंक शर्मा, नितिन मित्तल, आकाश शर्मा, सचिन विश्नोई, सोनू विश्नोई, हरीश शर्मा, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, अंकुर शर्मा, बिट्टू विश्नोई, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।