मोदीनगर : मातृभूमि सेवा संघ के पदाधिकारियों की तरफ से शहर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने के कार्रवाई की सराहना की गई। यात्रा की शुरूआत बलिदारी मेजर सतीश दहिया की प्रतिमा से हुई। दिल्ली-मेरठ मार्ग से होते हुए यात्रा भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली रहे। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर भारतीय सेना ने पूरे विश्व में अपनी शक्ति का संदेश दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाता है। इस दौरान सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा ले रखा था। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर विकास भारतीय, लोकेश ढोडी, नीरज शर्मा, सिद्धार्थ ठाकुर, आशुतोष सक्सेना, पवन शर्मा, मोहित सोनी, डा. रूपा त्यागी, खुशाल नेगी, पवन चौधरी, महेश कुमार, राजीव सैन आदि उपस्थित रहे।