मोदीनगर : मोदीनगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। सोमवार को एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर महिला समेत पांच लोग बंदर के शिकार हुए। उन्हें गंभीर घाव हुए। अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। सीकरी खुर्द में तो बंदर का हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मोदीनगर की सी-लाइन कॉलोनी के प्रमोद यादव सोमवार सुबह सीकरी रोड पर जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर बंदर ने उनपर हमला कर दिया। उनके हाथ में काटकर गंभीर घाव कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी फटकारकर बंदर को भगाया। इसके अलावा संतपुरा कालोनी में छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई महिला कुसुम पर भी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। उनके हाथ, चेहरे व पैर में गंभीर घाव कर दिये। साथ ही राजू, आदेश व दिनेश को भी बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *