मोदीनगर :गांव सीकरी खुर्द में घर में सो रहे युवक को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग आए आैर किसी तरह बंदर को बाहर निकाला। युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहा उसको उपचार के बढ़ छुट्टी दी गई। गांव सीकरी खुर्द के अमित गुर्जर व्यवसायी हैं। वे शुक्रवार सुबह कमरे में सो रहे थे। इस बीच एक बंदर छत के रास्ते उनके कमरे में आकर अमित के पास बैठ गया। जैसे ही अमित की आंख खुली तो बंदर ने उनपर हमला कर दिया। उनके हाथ पर काटकर बुरी तरह घाव कर दिया। चीख सुनकर परिवार के लोग आए तो बंदर उनपर भी हमला करने लगा। किसी तरह लाठी फटकाकर बंदर को भगाया। खून से लथपथ हालत में अमित को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद एंटी रेबिज वैक्सीन लगाई गई। बंदरों के हमले से क्षेत्र में बढ़ रही घटनाअों से लोगों में नगरपालिका के खिलाफ रोष है।
