15 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या

मोदीनगर कोतवाली नगर की तेलमिल कॉलोनी निवासी आईटी इंजीनियर मोहित त्यागी खुदकुशी प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। मोहित ने सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कृष्णपुरा निवासी मोहित त्यागी एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर थे। मोहित त्यागी ने अपनी पत्नी प्रियंका त्यागी और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बीते 15 अप्रैल को जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मोहित त्यागी के भाई राहुल त्यागी की तहरीर पर पत्नी प्रियंका त्यागी, पुनीत त्यागी, नीतू त्यागी, अनिल त्यागी, विशेष त्यागी निवासी जनपद संभल और एक ज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि खुदकुशी प्रकरण में नामजद प्रियंका त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *