मोदीनगर क्षेत्र में कस्बा निवाड़ी की काव्या त्यागी ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर मोदीनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है दस साल की काव्या त्यागी कक्षा पांच की छात्रा हैं। उनके पिता श्यामसुंदर त्यागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित हुई थी। जिसमें आसपास के प्रदेश से भी खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे थे। काव्या ने सब जूनियर श्रेणी में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए काव्या ने गोल्ड अपने नाम किया। आयोजकों की तरफ से उन्हें प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर स्वजन में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी काव्या कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।