मोदीनगर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव नवाब सोनी को प्रदेश सचिव के साथ ही साथ मेरठ जनपद का प्रभारी भी नियुक्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने का भी दावा किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप व भाजपा में सीधा मुकाबला होगा। उनके मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। आप नेता हरेंद्र शर्मा, नत्थू प्रधान, सचिन तेवतिया, राजन त्यागी, सतपाल प्रेमी, हाजी इस्लामुद्दीन, रामनिवास मिर्धा, भीष्म विद्यापुर, अनिल सोनी, साकिब मिर्जा भोजपुर, जाहिद कलछीना, रजित ठाकुर, अशोक तोमर, कुसुम सोनी, देवांश, वरूण आदि के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है। वही नबाब सोनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो जिम्मेदारी सौपी गई है। इसका जिम्मेदारी के साथ निर्वाह किया जायेगा ओर आगामी विधान सभा चुनावों में आप प्रदेश में सरकार बनायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *