Modinagar । मोदीनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज आप लोगों से एक विशेष अपील करने आया हूं, कि वर्तमान में पूरा देश और दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रही हैं। केंद्र सरकार ने फ्री में टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन दी। जिन लोगों ने वैक्सीन के लिए गुमराह किया और कहा कि ये भाजपा की वैक्सीन है उन्हें बताना है कि जब भाजपा की वैक्सीन है तो भाजपा को ही वोट देंगे।
यंहा एमएम डिग्री काॅलिज में बनायें गये हैलीपैड पर पंहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब 1.30 घंटे देरी से पंहुचे ओर उन्होंने सीधे सड़क मार्ग से गांव सीकरीकला स्थित एक बैंकटहाल में विशाल प्रागंण में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार राशन की डबल डोज हर महीने लोगों को दे रही है। 43 लाख गरीबों को उत्तर प्रदेश में आवास दिया। 2.61 लाख को परिवारों को शौचालय दिया गया। डीएमई, डिफेंस कॉरिडोर आदि 2017 से पहले भी आ सकते थे। उससे पहले इत्र वाले मित्र सारा पैसा खा जाते थे। भाजपा ने इत्र वाले मित्रों को पैसा प्रदेश के विकास पर खर्च किया ओर बुलडोजर वाली सरकार ने इत्र वाले मित्रों का इलाज करने का काम किया।
2017 से पहले विकास ठप था
योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश का विकास ठप था। जब सरकार का बुलडोजर चला तो 30 हजार करोड़ की रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ जाने के लिए तैयार हो गई। अब दिल्ली की यात्रा महज 30 मिनट में होगी। उन्होंने प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार आने वाले प्रदेश के चहुमुखी विकास का वादा किया ओर कहा कि रोजगार व अन्य क्षेत्रों में बहुत्यात कार्य किए जायेंगे। भाजपा प्रत्याशी व विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच व संासद डाॅ0 सत्यपाल सिंह ने इसके लिए मेहनत की। पहले कहा जाता था, कि यूपी में 30 हजार करोड़ का फंड कहां से आएगा। लेकिन, डबल इंजन की सरकार ने इसे संभव बनाया। योगी ने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर थीं। मुजफ्फरनगर में दो युवकों की हत्या इस लिए कि गई क्योंकि उन्होंने अपनी बहन को छेड़ने वालों का विरोध किया। उन्हें बचाने वाले वो थे, जिन्हें हमने जेल में ठूंसा था। कैराना के व्यापारियों को भगाने वाला सपा का प्रत्याशी है। दंगाई बुलन्दशहर में सपा का प्रत्याशी है। और किसानों की हत्या के जिम्मेदार भी सपा का प्रत्याशी बनता है। ये शर्मनाक है। मुजफ्फरनगर में सिर्फ सचिन व गौरव की हत्या नहीं हुई। पश्चिमी यूपी के हर युवा पर संकट था। हजारों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए, उन्हें यातनाएं दी गईं। आज ये दो लड़कों की जोड़ी पश्चिमी यूपी को दंगों की भट्टी में झोंकने की साजिश कर रही है। आज दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो बाप दादा की कमाई को जब्त कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पंहुचने से पूर्व भाजपा लिाध्सयक्ष दिनेश सिंघल, चुनाव संयोजक सतेन्द्र त्यागी, राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसत त्यागी, भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, पंजाबी संगठन के अध्यक्ष अजय ग्रोवर, भाजपा नेता पवन सिंहल आदि मौजूद रहें व मंत्र का संचालन पूर्व सांसद प्रतिनिधि नीरज त्यागी ने किया।
बाक्स
मुख्यमंत्री को देखने को लगी भीड़
कार्यक्रम स्थल पर अधिकतर लोगों की भीड मुख्यमंत्री को देखने को उतावली थी। कार्यक्रम स्थल पर जमकर अव्यवस्थाओं का बोलबाला होने से अफरा तफरी का माहौल रहा। मीडिया के लिए बनायें गये स्थल पर आमजन की आवाजाही से कोताही का माहौल रहा।
