Modinagar । कंबल लेने के लिए तहसील पहुंची सुदामापुरी कॉलोनी व गांव बिसोखर की महिलाओं को तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी निराशा हाथ लगी। इस बात से नाराज महिलाओं ने तहसील पर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि बार बार बुलाने के बाद भी कंबल नहीं दिए जाते है।
गांव बिसोखर व सुदामापुरी  की दर्जनों महिलाएं तहसील पहुंच गई। महिलाओं ने बताया कि सूचना मिली थी, कि प्रत्येक साल की तरह इस बार भी तहसील में कबंल का वितरण हो रहा है। महिलाएं कंबल मिलने के इंतजार में तहसील परिसर में इधर उधर बैठ गई। दोपहर एक बजे के आसपास महिलाओं से बताया गया कि आज कंबल का वितरण नहीं होगा। यह सुनते ही महिलाओं हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि तहसील परिसर अपने अपने परिचितों को कंबल  बाँट देता है। महिलाओं का कहना है कि वह तीन दिन से लगातार रोज तहसील कंबल लेने के लिए आ रही है। कंबल नहीं होने के कारण रात को ठंड में ही सोना पड़ता है। उपजिलाधिाकरी शुभांगी शुक्ला का कहना है कि कंबल बंाटने के लिए शासन से कोई फंड नहीं मिला। जिला प्रशासन द्वारा मिले कंबल को वितरित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *