Modinagar । एक होटल संचालक द्वारा महिला के साथ अभद्रता करना काफी महंगा पड़ा। महिला ने होटल संचालक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने इस संबंध में थाने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक होटल पर शुक्रवार को एक महिला अपने दोस्त के साथ खाना खाने के लिए आई थी। आरोप है कि होटल संचालक महिला पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर महिला भडक गई और होटल संचालक की पिटाई करनी शुरू कर दी। जब उसे बचाने नौकर आया तो उसे भी पीटा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
