मोदीनगर। विश्व सनातन रक्षक संगठन की बैठक में गौरव सैन को प्रदेश महासचिव व रकम सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया कि विश्व सनातन रक्षक संगठन का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उदगम दिवस एवं प्रतीक चिंह फरसा वितरण समारोह आगामी 29 अगस्त को मोहन नगर स्थित आईटीएस कालेज में होगा। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्य हमेशा कलावाए माला, चोटी धारण करेंगे व सनातन के प्राचीनतम एंव  शुभ अंक अपने वाहनों, घरों कंपनी, दुकानों प्रतिष्ठानों, ठेली व पटरी आदि पर इस्तेमाल करेंगे। जिससे सनातन जाति रहित  होकर संगठित होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक, गौरव सैन, रकम सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन खरब, मानू तेजा व राजीव गौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *