मोदीनगर। शहर के विभिन्न स्थानों पर संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसकी श्रंखला में  है मोदीनगर संस्कृत भारती द्वारा गोविंदपुरी क्षेत्र में सब्जी की दुकान पर आलू से लेकर मूली तक मिर्च से लेकर टमाटर तक सारी सब्जियों के नाम संस्कृत में लिखकर किया गया।
गोविन्दपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में खरीदारी करने पंहुचें लोगों से लेकर सामान बेचने वाले तक संस्कृत में ही वार्तालाप कर सामान की बिक्री करते नजर आयें। कार्यक्रम का संयोजन व आयोजन संस्कृत भारतीय मोदीनगर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सब्जियों के क्रय व विक्रय में योगदान करने वालों में जिला संपर्क प्रमुख उदय चन्द्र झा, जिला प्रचार प्रमुख मनीष मिश्रा, जिला संयोजक गोपाल कौशिक, जिला शिक्षण प्रमुख शशीकांत, दामोदर अन्य संस्कृत भारती के महिला कार्यकत्री समूह द्वारा अपूर्व योगदान प्राप्त हुआ। कुसुम सोनी, रविन्द्र सिंह, अनीता देवी, बीना रावत, हेमनत सिंह, वरूण, निरंकार सहित दर्जनों परिवारों ने यहां संस्कृत में सब्जियों की खरीदारी की। संस्कृत ना जानने वालों की भीड़ भी इस संस्कृतमय कार्यक्रम को देखने के लिए उत्साहित दिखाई दी।

इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए बालक वर्ग भी अछूता नहीं रहा छोटे-छोटे बच्चों ने भी कार्यक्रम के रोमांच को चरम सीमा तक पहुंचाने में सहायता की। बताते चले कि संस्कृत सप्ताह आचरण में लाने का यह महत्वपूर्ण निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री स्वः अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में घोषित हुआ था, जो तब से लेकर अब तक श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को जिस दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है, उसी दिन संस्कृत दिवस व उससे पहले और बाद के तीन-तीन दिनों को जोड़कर संपूर्ण संस्कृत सप्ताह का आयोजन केवल भारत में ही नहीं अपितु इस समय भारत के बाहर भी धूमधाम से मनाया जाता है । उदय चन्द्र झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया है कि ज्ञान व संपूर्ण साहित्य भंडार का संरक्षण करने वाले विज्ञान संस्कृति, संस्कार और दर्शन की मूल वाहिका संस्कृत भाषा के लिए संस्कृतज्ञों के द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत किए गए आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति परंपरा के प्रति लोगों में नई रुचि और नया उत्साह उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *