मोदीनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य की अगुवाई में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा नेता के विधान सभा मोदीनगर कार्यालय निकट अम्बर सिनेमा, मोदीनगर में आयोजित की गई, जिसमें शहर के मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पुष्पेन्द्र रावत के नेतृत्व में निकलने वाली तिरंगा यात्रा के बारे में चर्चा हुई।
बैठक में तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं व साथियों के भाग लिए जाने पर विचार विमर्श किया गया। 15 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा में विधान सभा क्षेत्र हजारों लोग शामिल होंगे जो अलग अलग वाहनों पर सवार होंगे। बैठक में बंटभ् सांगवान, सोनू सांगवान, कपिल नेहरा, करमवीर सिंह, गौरव राठभ्, सुनील चौधरी, आकाश नेहरा, मोनू सांगवान, सुनील राठी, अतुल तेवतिया, प्रशांत तेवतिया, उमंग दहिया, अनीता कश्यप, कुसुम सोनी, डाॅ0 अमर सिंह कश्यप, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहें।
