Modinagar । भोजपुर थानान्तर्गत गांव शामली में सोमवार रात को बदमाश तीन खंभों से 670 मीटर बिजली का तार चोरी कर ले गए। तार चोरी होने के बाद गांव शामली की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शामली के लोगों ने बताया कि सोमवार रात को ग्यारह बजे के आसपास बदमाश तीन खंभों से बिजली का तार चोरी करके ले गए। तार चोरी होते ही गांव की बिजली चल गई। रात के समय तो किसी ने ध्यान नहीं दिया है। लेकिन सुबह बिजली के खंभों से तार गायब देखकर पता चला। बिजली ना आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बिजली विभाग के अवर अभियंता संतोष दिवाकर ने बताया कि बदमाश तीन खंभों से 670 मीटर बिजली का तार चोरी करके ले गए है। जल्द की नये तार लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है गई है।
