Modinagar : नगर की एक कॉलोनी में (14) वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा से पड़ोसी युवक काफी समय से दुष्कर्म करता रहा। तबीयत खराब हुई तो परिजनों को पता चला कि छात्रा के पेट में पांच माह का गर्भ है। यह सुनकर परिजनों हक्के बक्के रह गए। युवक के परिजनों से शिकायत करने पर उल्टे छात्रा के परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा को मेड़िकल को भेजकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
नगर की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते है। उनकी (14) वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। कई दिन पहले छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। पेट में तेज दर्द होने के चलते परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। चैकअप करने के बाद जब डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि छात्रा के पेट में पांच माह का गर्भ है तो उनके पैर से जमीन निकल गई। पूछने पर छात्रा ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके पास काफी समय आता रहता था। वह लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। इसके बाद किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे और पूरी बात बताई। युवक के परिजन उल्टे किशोरी पर ही गंभीर आरोप लगाने लगे। इतना ही नहीं किसी से यह बात कहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। मंगलवार सुबह परिजन छात्रा को लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई और तहरीर दी। थाना प्रभारी मुनेन्छ्र सिंह ने बताया कि छात्रा को मेड़िकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही छात्रा के बयान मजिस्ट्रैट के समक्ष दर्ज कराए जाएगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *