Modinagar । थानान्तर्गत जगतपुरी कॉलोनी निवासी सोनू कुमार ई-रिक्शा चालक है। दो दिन पूर्व ई- रिक्शा चालक सोनू कुमार दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैण्ड़ के पास खड़ा था। इसी बीच तीन युवक आए और भोजपुर जाने की बात कहकर ई-रिक्शा बुक कर ली। इसके बाद वह चालक सोनू को ई-रिक्शा लेकर भोजपुर की और चल दिए। बीच रास्ते में बदमाशों ने सोनू को चाय पिलाईव केला खिलाया। इसके बाद सोनू बेहोश हो गया और जब होश आया तो अपने आप को खेत में पाया। इसके बाद सोनू पहले घर पहुंचा और परिजनो को साथ लेकर थाने पंहुच उसने घटना की लिखित तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह  ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *