Modinagar । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मोदीनगर द्वारा आयोजित एक बैठक में उपजिलाधिकारी ने हिस्सा लिया ओर उघमियों ने उन्हें अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुऐ  समाधान की अपील की।
डाॅ0 राम मनोहर लोहिया संस्थान में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम के दौरान  उपजिलाधिकारी सुश्री शुभांगी शुक्ला का संस्था के संरक्षक अमित अग्रवाल व चैयरमैन डॉ0 मुकेश गर्ग सहित संजीव माहेश्वरी, राजेश अरोरा, मनोज माहेश्वरी, बृजमोहन कपूर, प्रमोद चैरसिया, प्रमोद गर्ग आदि ने सुयक्त रूप से बुके व शाॅल भेंट कर स्वागत किया। अमित अग्रवाल ने उनके समक्ष उद्योगो की भूमि के धारा 143 में भूः उपयोग परिवर्तन का मुद्दा तथा नगर में जाम के कारण उद्योगो पर पड़ रहे विपरीत असर का मुद्दा उठाया। उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *