Modinagar : करीब तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा दस के छात्र की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को लोगों ने थाने पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस छात्र को तलाशने में लापरवाही बरत रही है।
थानान्तर्गत गांव बेगमाबाद निवासी अनिल कुमार का (15) वर्षीय पुत्र तुषार कक्षा दस का छात्र है। तीन दिन पूर्व छात्र तुषार अपने साथी के साथ टयूशन पढ़ने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद जब छात्र नहीं मिला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी छात्र की बरामदगी ना होने से नाराज गांव बेगमाबाद के सैकड़ों लोग एकत्र होकर पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा के नेतृत्व में मोदीनगर थाने पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दिल्ली मेरठ मार्ग जाम लगाने का प्रयास किया। पंरतु पुलिस की सजगता के चलते प्रदर्शनकारी जाम लगाने में असफल रहें। परिजनों का आरोप है कि पुलिस छात्र को तलाशने में लापरवाही बरत रही है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द छात्र को नहीं तलाशा गया तो वह धरने पर बैठ जाएगे। इसी बीच पूर्व विधायक सुदेश शर्मा पुलिस से छात्र को तुरन्त तलाशने का आग्रह किया। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्र को तलाशने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही छात्र को तलाश कर लिया जाएगा। वहीं पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए छात्र के परिजनों ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मानवाधिकारी आयोग को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस छात्र को जान बुझकर फसाने का प्रयास कर रही है।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *