Modinagar : कोरोना के बढ़ते केस व ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक को देखते हुए एक बार फिर प्रदेश भर में रात्रि कालीन कर्फ्यू घोषित किया गया है। कर्फ्यू की घोषणा के बाद मोदीनगर में भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू करते हुए टीमों का गठन किया और उन्हें निगरानी के लिए सक्रिय भी कर दिया है। टीमों को एसडीएम ने निर्देश भी दिए हैं कि हाईवे किनारे के रेस्टोरेंट, ढाबे को पुलिस के माध्यम से नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नाइट कर्फ्यू का पूरी सख्ती के साथ पालन कराएं। टीमों का भी गठन कर दिया गया है। जिसमें इन्हीं विभाग के अधिकारियों को जोड़ा गया है।
