मोदीनगर। तमाम अटकलों के बाद आखिर भोजपुर ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी सुचेता सिंह व निर्दलय प्रत्यशी प्रियंका जाटव ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया शांन्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
गुरूवार को निर्धारित समयानुसार भाजपा से ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी सुचेता सिंह ने विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिती में अपना नामांकन किया
ओर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। इसके बाद करीब 2 बजे दलबल व रालोद के पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा सहित कई रालोद नेताओं के साथ पंहुची प्रियंका जाटव ने अपना नामांकन किया। इस संबन्ध में प्रियंका जाटव ने कहा िकवह निर्दलय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कर रही है। उन्हें अधिकतर बीडीसी सदस्यों का समर्थन हासिल है, वह अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आई। नामाकंन प्रियंका के दौरान भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा हमारा कोई समर्थन प्रियंका जाटव को नही
रालोद के पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा स्वंय प्रियंका जाटव के साथ नामांकन स्थल पर पंहुचे ओर दलबल के साथ कई रालोद नेताओं संग नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। जिससें लोगों में काफी देर तक यह भ्रम की स्थिती बनी रही कि प्रियंका जाटव रालोद की उम्मीदवार है, लेकिन रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि प्रियंका जाटव पार्टी की प्रत्याशी नही है ओर ना ही उसे बाहरी कोई समर्थन प्राप्त है।
रालोद नेताओं के बयानों में विरोधाभाष प्रियंका जाटव द्वारा नामांकन के बाद जब रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेेंद्र राठी सेे बात की गई तो उन्होंने प्रियंका जाटव को पार्टी का समर्थित उम्मीदवार या पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात को सिरे से ही नकार दिया, लेकिन इस संबध में जब पूर्व रालोद विधायक पं0 सुदेश शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रियंका जाटव को वह स्वयं पर्चा दाखिल कराने गये तो इसके यही मायनेे है कि वह पार्टी समर्थित उम्मीदवार है। दोनों नेताओं के बयानों में विरोधाभाष से स्थिती स्पष्ट हो गई है कि प्रियंका जाटव निर्दलय प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ेंगी। उन्हें रालोद का कोई समर्थन हासिल नही है।
मीना किया आशीष का समर्थन, नही किया नामांकन ब्लॉक प्रमुखी के निर्दलय प्रत्याशी के रूप में वार्ड संख्या 38 गांव बेगमाबद बुदाना से बीडीसी सदस्य मीना ने नामांकन ना करते हुए अपना समर्थन आशीष को दिए जाने की घोषणा की है। दो दिन पहले तक मीना निर्दलय प्रत्याशी के रूप पर्चा दाखिल करने का दावा कर रही थी।
रिटर्निंग अअधिकारी व प्रभारी उमाकान्त तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रकिया चली। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगें। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।