Modinagar । नई दिल्ली स्थित नेहरू स्टेड़ियम में रविवार को एथलेटिक फेड़रेशन ऑफ इंड़िया द्वारा आयोजित नेशनल जैवलिन थ्रो चैलेज प्रतियोगिता में अंडर 20 में मोदीनगर की बीए फाइनल ईयर की छात्रा सांक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा का अगला टारगेट ओलम्पिक पदक जीतने का है। छात्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
नगर की कैलाश कॉलोनी निवासी दर्शन लाल शर्मा परिवार के साथ रहते है। वह जैवलिन थ्रो कोच के साथ ही रेलवे विभाग में नौकरी भी करते है। उनकी (19) वर्षीय पुत्री सांक्षी शर्मा एमएम डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। सांक्षी शर्मा स्कूल समय से ही भाला फेंकने में महारत हासिल रखती है। दर्शनलाल शर्मा ने बताया कि रविवार को नई दिल्ली स्थित नेहरू स्टेड़ियम परिसर में एथलेटिक फेड़रेशन ऑफ इंड़िया द्वारा नेशनल जैवलिन थ्रो चैलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, तेलगांना, तमिलनाडू सहित कई प्रदेशों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांक्षी शर्मा ने भी प्रतियोगिता में अंडर 20 में भाग लिया। सांक्षी ने 46.29 भाला फेंककर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। सांक्षी शर्मा ने बताया कि वह आने वाले समय में ओलम्पिक पदक जीतना चाहती है। इसके अलाव अभी से ही मेहनत करनी शुरू कर दी है। सांक्षी शर्मा ने बताया कि मेरे पिता दर्शनलाल शर्मा ही मुझे भाला फेंक की कोचिंग देते है। ओलम्पिक पदक जीतने के लिए वह दस से बारह घंटे की कड़ी मेहनत कर रही है। स्वर्ण पदक जीतने पर सांक्षी शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विधायक डाॅ0 मंजू सिवॉच, पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामआसरे शर्मा, पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, सतेन्द्र शर्मा, नबाव सोनी, हरेन्द्र शर्मा, जन्मेंजय त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सांक्षी शर्मा को बधाई दी है। जल्द ही सम्मान समारोह का आयोजन कर सांक्षी शर्मा का स्वागत किया जाएगा।