मोदीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरूवार को सपाइयों की मोदीनगर व मुरादनगर ईकाई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा। इसमें जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने, बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं से दुर्यव्यवहार पर रोक लगाने व नए कृषि कानूनों को लागू न करने की मांग की गई है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण कर पाने में विफल है। देश में रोजी-रोजगार का भयंकर संकट पैदा हो गया है। किसानों का बुरा हाल है। डीजल, पेट्रोल, गैस व खाने-पीने की वस्तुओं के बढ़ते दाम आसमान छू रहे है ओर बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। सपा की मांग है किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून को तत्काल वापस लिया जाए। गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ का बकाया का भुगतान किया जाए। विधान सभा अध्यक्ष देववृत धामा ने कहा कि भाजपा की अराजकता से जबरन जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के पदों पर कब्जा कर लिया गया है। नामांकन पर्चे छीने गए, महिलाओं से दुर्यव्यवहार हुआ। इसकी जांच होनी की मांगों से संबन्धित एक ज्ञापन महामहीम राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम आदित्य प्रजापति को सौपा। ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, प्रदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष मनीष बंसल, विधानसभा अध्यक्ष देववृत धामा, परवेज चौधरी, विकास यादव, सुनील द्विवेदी, फारुख चौधरी , अवनीश त्यागी, शोएब चौधरी, श्रवण त्यागी, नितिन त्यागी, कमलेश चौधरी, मनीषा त्यागी, प्रदीप वत्स, शुभम गोयल, कृष्णा रुहेला, दुल्लीचंद प्रजापति, मंजीत नेहरा, प्रवेज सिद्दकी,आरिफ मालिक, यूसुफ मालिक, शेरखान, उत्तम त्यागी, पंकज भारद्वाज, राजेश कुमार, सावेज सारा, कादिर सारा, शोएब मलिक, इस्लाम कस्सार, बल्लू सीकरी, बबलू लाइट, सोनिया सिंह, सायदा, मोंटी वर्मा, अंकित यादव, सलिम तोमर, मुस्तफा, राजेश जाटव, प्रदीप जाटव, सन्नी यादव, अमन कुमार, ऋषि शर्मा, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।