Modinagar । नगर पालिका के एक सफाई सुपरवाइजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को पालिका के एक सफाई कर्मचारी ने पालिका गेट के बाहर आत्मदाह कियें जाने का प्रयास किया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाकर सफाई कर्मी द्वारा किए जा रहे आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया।
मोदीनगर नगर पालिका परिषद् में भूपेन्द्रपुरी काॅलोनी निवासी मनोज कुमार सफाई कर्मी के पद पर कार्ररत है।  सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे वह हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर नगर पालिका परिषद् कार्यालय के गेट के बाहर पंहुचा ओर पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने किसी तरह बाल्टी से पानी डालकर मनोज के प्रयास को विफल कर दिया। करीब दस मिनट तक पुलिस व सफाई कर्मचारी के बीच धक्का मुक्की होती रही। पुलिस ने सफाई कर्मचारी को काबू कर लिया। मनोज कुमार ने बताया कि वह वार्ड नम्बर 12 में सफाई का काम करता है। आरोप है कि सफाई सुपरवाइजर काफी समय से उत्पीड़न कर रहा है और गाली गलौच करता है। मनोज कुमार ने बताया कि सुपरवाइजर ने दो हजार रुपये प्रति माह की मांग की थी। मना करने पर आए दिन परेशान करने लगा। इसकी शिकायत कई बार पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व सफाई निरीक्षक से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिससे नाराज होकर मनोज ने पालिका गेट पर अपने ऊपर आग लगाने का प्रयास किया, दो दरोगा व पांच सिपाहियों ने उसे किसी तरह दबोच रखा। दस मिनट तक पुलिस व कर्मचारी के बीच धक्का मुक्का व छीनाछपटी चलती रही। पुलिस ने मनोज को काबू करके थाने ले आई। इस बारे में अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि मनोज व सुपरवाइजर विकास के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों को आमने सामने बैठाकर बात की जाएगी। इसके बाद ही समस्या का हल निकल सकेंगा।
सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को पालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और चेतावनी दी है कि यदि सफाई निरीक्षक को नहीं हटाया गया तो शहर की सफाई व्यवस्था चैपट करने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकडों सफाई कर्मचारी एकत्र होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह नाम दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई व खादय निरीक्षक मुरारी लाल सुर्यवंशी सफाई कर्मचारियों को गंदी गंदी गाली देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते है। इतना ही नहीं कर्मचारियों का उत्पीडन भी किया जाता है। शाखा अध्यक्ष महेश वाल्मीकि ने बताया कि इस संबंध में कई बार पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी व अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह के अलावा विधायक मंजू शिवाच सेे भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर सफाई निरीक्षका का तबादला नहीं किया गया तो शहर की सफाई व्यवस्था चैपट कर दी जाएग। सभी कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएगे। अधिशासी अधिकारी
को दिए गए शिकायती पत्र पर महेश कुमार, ममता, महेश, हरिया, हरिओम, मनोज, रविन्द्र, मायादेवी, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों कर्मचारियों के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *