रालोद की एक बैठक में सैकड़ों लोगों ने रालोद का दामन थामा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत सिंह दौसा, रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का जोरदार स्वागत किया।

गांव चुड़ियाला के ग्राम प्रधान अमित बैसला के निवास स्थान पर हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जगत सिंह दौसा ने संबोधित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता के चलते पार्टी में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को भारी मतों से विजयी बनाने को पार्टी में शामिल लोगो ने संकल्प भी लिया । जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश के लोग तंग आ चुके हैं, जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा। वर्ष 2022 में यह सरकार चली जाएगी।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसानों, मजदूरों, गरीबों की हितेषी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाए।  राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं ने 2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव रणवीर दहिया, जगत सिंह दौसा, बिटटू खंजरपुर, योगेंदर पतला, सतेंद्र तोमर, रामभरोसे मौर्य, अशोक फफराना, ललित सैन, इरफान सैदपुर, अजित, अरूण, अनिल, अमित बैंसला प्रधान, आलोक, नरेंद्र, राजेंद्र व अजय दौसा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *