Modinagar : नए साल की आहट के बीच मौसम भी करवट ले रहा है, शनिवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर धुंध नजर आयी। सूरज भी कहीं धुंध में खो गया। न्यूनतम तापमान तो नहीं गिरा है, अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कुछ लोगों ने मौसम का लुत्फ भी उठाया।
मंगलवार सुबह आसमान पर धुंध देखकर लोग सहम गए। हल्की हवा चलने से कुछ ठंडक का एहसास हुआ। लोगों को सूरज निकलने का इंतजार रहा, लेकिन 11 बजे तक भी दर्शन नहीं हुई। हालांकि, बाहर ज्यादा ठिठुरन महसूस नहीं हुई। फिर भी जगह जगह अलाव जलते नजर आए।
मौसम का आंनद लीजिए
पारस हाॅस्पिटल के चिकित्सक डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया की यह मौसम काफी हेल्दी है। केवल बच्चों, बुजुर्गों व रोग ग्रस्त व्यक्तियों के लिए ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
