Modinagar : नगर को साफ रखने का नगर पालिका परिषद का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। नगर की बह्रमपुरी कॉलोनी में कई दिन से जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुए है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनियों में कई कई दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं आता है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी दावा करते है कि नगर की हर कॉलोनी में साफ सफाई की जाती और रोज कूड़ा उठाया जाता है। लेकिन पालिका के अधिकारियों का यह दावा नगर की बह्रमपुरी कॉलेनी में जगह जगह पडे कूडे के ढेर उल्टा साबित कर रहे है।
नगर की बह्रमपुरी कॉलोनी में कई दिन से कूड़ा नहीं उठा पाया। जिस कारण जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुए है। अब तो कूडे से बदबू भी उठने लगी है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
