Modinagar । राज्य कर विभाग की शाखा मोदीनगर द्वारा तत्ववाधान में गुरूनानकपुरा स्थित ढींगरा बारात घर पर व्यापारी जागरूकता अभियान के अंतर्गत पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त अंकिता रानी तथा राज्य कर अधिकारी अनमोल मित्तल ने व्यापारियों व अधिवक्ताअंों को जीएसटी पंजीयन की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि समस्त व्यापारी जीएसटी में पंजीयन लेकर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने अधिक से अधिक जीएसटी पंजीयन करवाने हेतु व्यापारियों का आहवान किया व व्यापारियंों की जीएसटी पंजीयन के प्रति भ्रांतियांे को दूर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य कर अधिवक्ता अरूण राघव के अलावा सुनील माहेश्वरी, विपिन सिंघल, धीरज गोयल, अरूण राघव, आरिफ बेग, प्रवीण माहेश्वरी, अशोक यादव, सचिन गोयल, उपेन्द्र शर्मा, सचिन माहेश्वरी, आशिष कुमार, विजय कर्ण, दीपक नेहरा सहित सैकडों व्यापारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे। राज्य कर अधिवक्ता अरूण राघव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
