Modinagar । मोदीनगर हापुड मार्ग पर भटजन रोड पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के सामने तेंदुआ जैसा जानवर करीब चार दिन पहले देखे जाने से ग्रामीणों में अभी तक भय बना हुआ है, इसके बाद मंगलवार को गांव तिबड़ा में तेदुआं देखे जाने की खबर फैलने से यंहा के ग्रामीण भी दहशत में आ गये है।
बताते चले कि करीब चार दिन पहले सोशल मीड़िया मीड़िया पर एक वीड़ियो काफी तेजी के साथ वायरल हुआ था, जिसमें तेंदुआ दिखाई दे रहा है। वीड़ियो मोदीनगर हापुड मार्ग पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के पास से जाने वाले भटजन मार्ग का बताया जा रहा था। वीड़ियो बनाने वाले लोगों ने बताया कि जब वह रात्री के समय यंहा से गुजर रहे थे, तो उन्होंने यंहा जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में जुटी रही। मंगलवार को पुनः निकट के ही गांव तिबड़ा के जंगलों में तंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। इसका एक मैसेज सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। जिसके बाद गांव के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई। मंगलवार से ही गांव तिबड़ा में वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *