Modinagar । पूर्व सांसद प्रतिनिधि व अध्यक्ष त्यागी समाज विधानसभा मोदीनगर नीरज त्यागी व जिला मंत्री, सभासद आशीष त्यागी ने लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी व आगामी चुनाव 2022 विधानसभा मोदीनगर को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि व अध्यक्ष त्यागी समाज विधानसभा मोदीनगर नीरज त्यागी ने सुरेश खन्ना से मोदीनगर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधानसभा क्षेत्र में एक राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखते हुए एक ज्ञापन भी सौपा। इस अवसर पर एनआरएमयू सचिव नरेंद्र त्यागी, कॉपरेटिव चेयरमैन शाहजहांपुर डीपीएस राठौड़ व व्यवसायी विनय गुप्ता मौजूद रह।
