मोदीनगर :मोदीनगर नगरपालिका काे उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के मामले में दूसरी रैंक हासिल हुई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार शाम को जारी हुई। जिसमें 50 हजार से लेकर तीन लाख आबादी की श्रेणी में मोदीनगर नगरपालिका ने रैंक हासिल की है। पिछले सर्वे में यह रैंक 48 थी। इसके अलावा देश में 231वीं रैंक से अब मोदीनगर नगरपालिका को 34वीं रैंक मिली है। साथ ही मेरठ मंडल में पहला स्थान मिला है। गार्बेज फ्री सिटी के लिए भी मोदीनगर नगरपालिका को एक स्टार दिया गया है। देश व प्रदेश दोनों रैकिंग में मोदीनगर नगरपालिका में सुधार आया है। प्रतिवर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिग रिपोर्ट जारी होती है। जिसमें तमाम बिंदुओं के आधार पर नगरपालिका व नगरनिगम की रैकिंग जारी होती है। बृहस्पतिवार शाम को यह रिपोर्ट जारी हुई। जिसमें मोदीनगर नगरपालिका का कुल प्राप्त स्कोर 10047 रहा। जो प्रदेश में दूसरा स्थान पर है।
नगरपालिका रैकिंग की सुधार में शहरवासियों का बड़ा योगदान है। लोग सफाई को लेकर जागरूक हुए हैं। अधिकारियों ने भी काम किया है। जिसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। विनोद वैशाली, चेयरमैन, नगरपालिका मोदीनगर