Modinagar। शहर के विकास के साथ जल निगम व पालिका की ओर से की जा रही अनदेखी के मामले को लेकर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी ने कृष्णानगर कॉलोनी में सीवरेज लाईन बिछाने का हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया। खमियो को देख उन्होने जल निगम कार्यदायी संस्था के उच्च अधिकारियों से वार्ता की।
इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेता डाॅ0 अनिला आर्य के आवास पर शहर के विकास के विषय मे चर्चा हुई व उन्होंने सीवरलाइन से जोडे जा रहे कनेक्शन को लेकर बरती जा रही अनियमिताओं की बाबत भी चर्चा की। कार्य में अनियमिता देख तथा लोगो को बढ रही समस्याओं पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी ने नाराजगी जताई। शिकायत पर मौके पर अभियंत पहुंचे ओर जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
