Modinagar : शहर बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग डिपो नोएडा क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोदीनगर से एटा, मथुरा वाया नोएडा हेतु नई बस सेवाओं के संचालन का शुभारंभ विधायक ने किया।
गुरूवार को भाजपा विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच ने मोदीनगर से एटा, मथुरा वाया नोएडा हेतु नई बस सेवाओं के संचालन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सहक्षेत्र प्रबंधक नोएडा डिपो एनपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन मोदीनगर शहर से प्रातः 6 बजे से सांय 8 बजे तक एटा, मथुरा वाया नोएडा के लिए बस सेवाएं जारी रहेंगी, तथा इस बस में महिलाओं की सुविधा के लिए 6 पिंक सीट रिजर्व की गई है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, स्वदेश जैन, सतेन्द्र त्यागी, नवीन जायसवाल, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहें।