Modinagar । नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आगामी 23 नवम्बर को कस्बा पतला निवासी शहीद विनोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा। उनकी पत्नी नीतू सिंह ने कीर्ति चक्र दिया जाएगा। पति को कीर्ति चक्र मिलने की सूचना मिलते ही उनका फोटो हाथ में लेकर नीतू फफक पड़ी।
कस्बा पतला निवासी विनोद कुमार सीआरपीएफ में 92 वीं बटालियन में तैनात थे। गत एक मार्च 2019 को सर्च अभियान के दौरान खानू बाबागुंड थाना करालपुर जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर आंतकी हमले में विनोद कुमार शहीद हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार कस्बा पतला स्थित आईटीआई कॉलेज मैदान में राजकीय व सैन सम्मान के साथ किया गया था। शहीद की पत्नी नीतू का कहना है कि उन्हें पति की शहादत पर नाज है। उनके एक बेटा अंश (10) व एक बेटी अनवी (7) वर्षीय है। उनका कहना है कि मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा भी सेना में जाकर देश की सेवा करें। बलिदान को देखते हुए शहीद विनोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र के लिए नाम नामित किया गया है। शहीद विनोद कुमार की पत्नी नीतू सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय से एक पत्र आया है। पत्र में सूचना दी गई है, कि गत 23 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में शहीद विनोद कुमार की पत्नी नीतू सिंह को कीर्ति चक्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सूचना मिलते ही नीतू सिंह ने अपनी शहीद पति विनोद कुमार का फोटो हाथ में लिया और फफक फफक कर रोने लगी। नीतू सिंह को बहरहाल शासन के आलाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ओर से हुई घोषणा के 31 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक शहीद विनोद कुमार की स्मृति में शहीद द्वार भी नहीं बन पाया है। परिजन व कस्बावासी शहीद द्वार बनवायें जाने की मांग निरंतर करते चले आ रहे है
