Modinagar : भाजपा जन संदेश यात्रा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के ना पंहुचने के कारण अधिकतर दावेदारों की बड़ें स्तर पर गई गई तैयारियां के चलते चेहरों पर तनाव देखा गया। शनिवार कीसुबह पंहुची जन संदेश याख में शामिल अलीगढ़, मुजफ्फरनगर व बागपत के सांसदों ने ही कमान संभाली ओर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने माफियाओं द्वारा कब्जाई जमीन को छीनकर गरीब लोगों के मकान बनवाएं हैं। चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट तो पाया, लेकिन विकास नहीं किया। यह सपना भाजपा ने साकार करके दिखाया है।
शनिवार को भाजपा की जन संदेश यात्रा रथ शनिवार की सुबह यंहा पंहुचा, रथ पर सवार अलीगढ़ से सासंद सतीश गौतम, मुजफ्फरनगर सासंद संजीव बालियान, बागपत सांसद डाॅ0 सत्यपाल सिंह राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल आदि ने सभी का आभार प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अभी तक विकास किया। दूसरे दलों ने अपनी तिजोरियों को भरने का काम किया है। भाजपा ने माफियाओं द्वारा कब्जाई जमीन को छीनकर गरीब लोगों के मकान बनवाने का किया ओर कुछ लोगों ने तो चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट तो पाया, लेकिन विकास नहीं किया। यह सपना भाजपा ने साकार करके दिखाया है। मोदीनगर में विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, पुष्पेन्द्र रावत, लोकेश डोडी, रामआसरे शर्मा, कृष्णवीर प्रमुख, नवेंद्र गौड, अमित गोयल, डॉ0 पवन सिंघल ब्रजपाल तेवतिया, चै0 प्रताप सिंह, नीरज त्यागी, सतेन्द्र त्यागी, अंकुर विजय सिंह, देवदत्त शर्मा आदि सहित 14 स्थानों पर भाजपा की जन संदेश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
यात्रा में नहीं पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
भाजपा की जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ से भाजपाई गदगद हो गए। यात्रा में किसी बड़े नेता के शामिल न होने से कार्यकताओं में कुछ निराशा देखी गई। नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ व भारत माता की जय से यात्रा में शामिल नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। मोदीनगर से होती हुई यात्रा मुरादनगर के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा में मोदीनगर, में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अगुवाई करनी थी। लेकिन बताया गया अति व्यस्तता के चलते वह यात्रा में शामिल नहीं हो सके। जन यात्रा से दिल्ली में मेरठ मार्ग पर कई घंटे भंयकर जाम रहा।
