Modinagar : भारतीय बौद्ध संघ द्वारा संविधान दिवस एवं वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर एनडीएमसी सभागार में  आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तिसावड को हाथ से मैला उठाने वाले स्वच्छकारों के पुनर्वास हेतू सराहनीय कार्य के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 सत्यनारायण जटिया ने झलकारी बाई रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया ।
अध्यक्षता भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भनते संघ प्रिय राहुल द्वारा की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 सत्यनारायण जटिया, हमीरपुर से विधायक मनीषा अनुरागी व सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापक, वकील, चिकित्सक व समाजसेवी आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *