Modinagar । पति के घर पहुंची महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं छह माह की बच्ची भी मारपीट के दौरान सड़क पर गिर गई। महिला ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला आयोग व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। जिला मेरठ के थाना जानी के गांव डालूहेड़ा निवासी अनिता की शादी निवाड़ी थानान्तर्गत गांव कुन्हैड़ा निवासी एक युवक के साथ हुई  थी। महिला के छह माह की बच्चा  भी है। आरोप है कि कई दिन पहले ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शनिवार को महिला अपने छह माह के बच्चें के साथ गांव कुन्हैड़ा अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि जैसे ही दरवाजे पर पहुंची तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी श्ुारू कर दी। महिला को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गई और छह माह का बच्चा सड़क पर गिर गया।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को निवाड़ी थाने ले आई। महिला का आरोप है कि निवाड़ी थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला आयोग, मानावाधिकार आयोग व पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *