Modinagar : रालोद नेता व लोकतंत्र सेनानी महिपाल सिंह चौधरी की 16 वीं पुण्यतिथि पर गुरुनानकपुरा में हवन यज्ञ कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी गई।
नगर की गुरुनानकपुरा कॉलोनी में रविवार सुबह एक श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्वांजलि सभा में मजदूर नेता व लोकतंत्र सेनानी महिपाल सिंह चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सभा का संचालन रालोद के नगर अध्यक्ष ललित सेन व अध्यक्षता रामभरोसे लाल मौर्य ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र तोमर ने बताया कि महिपाल चौधरी ने 1975 में आपातकाल के दौरान चौधरी साहब की नीतियों का समर्थन करते हुए जेल गए थे, वह मोदीनगर से दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, उन्होंने तीन दशक तक मोदीनगर क्षेत्र के किसानों व मजदूरों की सेवा की तथा लड़ाई लड़ी। इस मौके पर उषा चौधरी, मेघा चौधरी, नेहा, नीरज चौधरी, सतेन्द्र तोमर सहित अनेक लोग मौजूद थे।