मोदीनगर। नगर की प्रसिद्व सामाजिक संस्था रानी लक्ष्मीबाई फाॅउंडेशन ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीत गाकर माहौल को तरोताजा कर दिया।
हरियाली तीज का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्योहार हषोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं में खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाए अखंड सौभाग्य व युवतियां मनचाहे जीवन साथी की कामना के लिए व्रत रखती हैं। महिलाए व युवतियां हाथों पर आकर्षक मेंहदी रचाकर, हरे परिधान पहनकर झूले का आनंद भी लेती हैं। बाजार में इस पर्व के सिलसिले में चूड़ियों और साड़ियों की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था।
भाई बहनों के घर घेवर व मिठाई लेकर गए
बुधवार को हरियाली तीज का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं ने झूला झूला और पारंपरिक गीत गाकर त्योहार मनाया। भाई बहनों के घर पर घेवर, मिठाई लेकर गए। महिलाए परंपरागत विधि से त्योहार को मनाने के लिए सुबह से ही उत्साहित दिखी। घरों में पकवानए मिठाई आदि बनाए गए। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव व माता पार्वती के साथ ही प्रथम आराध्य श्रीगणेश का पूजन किया। महिलाओं ने हरे परिधान धारण कर झूला झूलते हुए सावन की मलहारे भी गाई।
नगर की प्रसिद्व सामाजिक संस्था रानी लक्ष्मीबाई फाॅउंडेशन के तत्वाधान में वृहदस्तर पर सारा रोड स्थिती नीजी स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता पूजा चौधरी के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें तीज क्वीन पूजा चौधरी पत्नी हरेन्द्र चौधरी व द्वितीय स्थान पर सुहानी पत्नी विशाल चुनी गई। संस्था की ओर कुसुम सोनी ने दोनों तीज क्वीन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया। इस दौरान विभन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें रेखा, पूनम, सीमा, वंदना, मधु, संगीता, सिमरन, शिवानी, वंदना वर्मा, पूजा वर्मा, पलक सोनी, सुनीता चौधरी, राशी आदि मौजूद रही।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *