Modinagar । राष्ट्रीय स्तर के शूटर शिवम त्यागी को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडेर बनाया है। एंबेसडर बनाने पर शिवम त्यागी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिवम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिता जीत चुके है।
गांव सौंदा निवासी शिवम त्यागी परिवार के साथ मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी में रहते है। वह उत्तराखंड प्रदेश का नेतृत्व में शूटर है। शिवम त्यागी अब तक दो दर्जन से अधिक राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियागिता में स्वर्ण पदक जीत चुके है। गाजियाबाद नगर की मेयर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने शूटर शिवम को गाजियाबाद नगर निगम का स्वचछता के क्षेत्र में लोगों को जागरुकता करने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा ब्रांड एंबेसड़र बनाए जाने पर विधायक डाॅ0 मंजू सिवॉच, नगर पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा, पिं्रस त्यागी निवाडी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पं0 रामआसरे शर्मा, आप नेता नबाव सोनी, स्वदेश जैन, भाजपा नेता रुद्व प्रताप सिंह त्यागी निवाड़ी, नगर पंचायत की अध्यक्षा विमला देवी, भाजपा नेता विवेक त्यागी ने शिवम त्यागी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *